बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NATIONAL NEWS: दो से 18 साल आयु वर्ग वाले बच्चों के लिए कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी, 525 स्वयंसेवियों पर होगा ट्रायल: अश्विनी चौबे

NATIONAL NEWS: दो से 18 साल आयु वर्ग वाले बच्चों के लिए कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी, 525 स्वयंसेवियों पर होगा ट्रायल: अश्विनी चौबे

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने पड़ताल के बाद विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें पर दो से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक लिमिटेड को प्रदान की गई। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने दो से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों पर कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण का प्रस्ताव दिया था। यह परीक्षण 525 स्वस्थ स्वयंसेवियों पर किया जायेगा। स्वयंसेवियों को दो खुराक दी जायेंगी। दूसरी खुराक, पहली खुराक के 28वें दिन पर दी जायेगी।


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि 18 से अधिक उम्र वालों के लिए सफलतापूर्वक सभी राज्यों में टीकाकरण अभियान जारी है। बिहार में टीकाकरण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। केंद्र एवं राज्य स्तर पर इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। भारत का टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे तेज़ टीकाकरण कार्यक्रम है। जिसके तहत गुरुवार की सुबह आठ बजे तक लगभग 18 करोड़ से अधिक डोज़ लगाई जा चुकी हैं। अमेरिका और चीन के बाद भारत सबसे अधिक डोज़ देने वाला देश है। यह सब राज्यों के सहयोग और सुप्रयासों का परिणाम है। 


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे ने बताया कि देश में वैक्सीन का उत्पादन मई के महीने में करीब आठ करोड़ होने की संभावना है और जून में यह लगभग नौ करोड़ होगा। इसके उत्पादन को और गति देने के लिए केंद्र सरकार कंपनियों को हर संभव सहयोग दे रही है। चौबे ने कहा कि जनता से अपील की है कि बिहार सरकार ने 16 से 25 मई 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित किया है अत: सभी राज्यवासी लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। नियम का पालन सख्ती से करेंगे तो इस बीमारी से बचेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। खुद को सुरक्षित रखें। हमेशा मास्क पहनें। याद रखें, सफाई, दवाई, कड़ाई से  कोरोना से लड़ाई हर हाल में जीतेंगे।


Suggested News