बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NATIONAL NEWS: मजबूर पिता की चित्कार: नगालैंड में बंधक पुत्र-बहू को छुडाने के लिए बिहार में पिता लगा रहा है गुहार

NATIONAL NEWS: मजबूर पिता की चित्कार: नगालैंड में बंधक पुत्र-बहू को छुडाने के लिए बिहार में पिता लगा रहा है गुहार

नालंदा: जिले के एक मजबूर पिता ने अपने पुत्र-पुत्रवधु व बच्चों को मुक्त कराने की गुहार जिला प्रशासन से लगायी है। यह सभी नगालैंड में बंधक हैं। मिली खबर के अनुसार जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के जियर टोला बेलदरिया गांव के निवासी रामविलास चौहान ने डीएम को एक आवेदन देकर यह बताया है कि उनके पुत्र ओमप्रकाश चौहान, बहू सोनी देवी, पोती नेहा कुमारी, पोता नीतीश, पड़ोसन मंजू देवी, उसके पति सरमेरा के मोतीबीघा निवासी रामजतन चौहान एवं खुशबू देवी को जबरन बंधक बना लिया गया है। वे सभी नगालैंड के दीमापुर स्थित तिरंगा ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। 

उन्होंने यह भी बताया है कि उनके ही गांव के बेलदरिया और वैशाली जिले के दलाल ने नालंदा जिले के कई गांवों के 25-30 लोगों को गत साल दीपावली के बाद मजदूरी करने के लिए ईंट-भट्ठे पर भेजा था। अब इन लोगों के साथ मारपीट की जा रही है और गत छह माह से मजदूरी भी नहीं दी गयी है। 

रामविलास चौहान ने यह भी बताया कि गत साल दीपावली के बाद उनके ही बेलदरिया गांव के वाल्मिकी चौहान और वैशाली जिले के भूपेंद्र सिंह इन सभी को ईंट-भट्ठे पर काम दिलाने के लिए ले गए थे। करीब छह माह काम कराने के बाद बाकी सब को तो छोड दिया गया लेकिन मेरे बेटे को परिवार समेत व अन्य लोगों को भूपेंद्र सिंह व इसका साला दीपक सिंह जबरन रोके हुए हैं। 

इधर पूरे मामले पर डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि नालंदा के मजदूरों को बंधक बनाये जाने की शिकायत मिली है। दीमापुर शासन से पूरे मामले पर जांच करने का आग्रह किया जायेगा और फंसे हुए लोगों को मुक्त करा कर हर हाल में घर लाया जायेगा। साथ ही उन बिचौलियों की भी जांच होगी, जिन्होंने इन लोगों को नगालैंड भेजा।

Suggested News