बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NATIONAL NEWS: गुटखा सेहत के लिए नहीं, शादी के लिए भी नुकसानदेह है। गुटखे के कारण दुल्हन ने तोड़ दी शादी, जाने पूरी रिपोर्ट

NATIONAL NEWS: गुटखा सेहत के लिए नहीं, शादी के लिए भी नुकसानदेह है। गुटखे के कारण दुल्हन ने तोड़ दी शादी, जाने पूरी रिपोर्ट

DESK: पान मसाला खाना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। यह बात हर तरफ प्रचारित प्रसारित की जाती है लेकिन यही पान मसाला शादी-विवाह के लिए भी नुकसानदेह है! अब ऐसा मामला भी सामने आ गया है। जब एक गुटखे के कारण दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। 

दरअसल पूरा मामला यूपी के बलिया जिले का है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के अनुसार मिश्रौली गांव की युवती के लिए खेजूरी गांव से बारात आयी थी। हंसी खुशी के माहौल में सब कुछ सही चल रहा था लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब लड़का बारात लेकर पहुंचा। दरअसल युवती ने लड़के को पहले तो नशे में झूलते और फिर गुटखा चबाते हुए देख लिया। 

इसके बाद तो पूरा माहौल ही बदल गया। क्योंकि दुल्हन ने दूल्हे को गुटखा चबाता देख उससे शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने कई घंटे तक दुल्हन को मनाने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और शादी करने से ही मना कर दी। दूल्हन के अपने फैसले पर अड़िग देख दोनों परिवारों ने उन तोहफों को भी लौटाने का फैसला किया है, जो उन्होंने शुरुआत में एक-दूसरे को दिए थे। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस चली गयी।

Suggested News