बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने की लोजपा प्रमुख चिराग पासवान से की मुलाकात

भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने की लोजपा प्रमुख चिराग पासवान से की मुलाकात

PATNA : आज भारतीय जनपरिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने आज लोजपा सुप्रीमों चिराग पासवान से मुलाकात की हैं.दोनों  ने बिहार के बर्तमान राजनीतिक हालात पर बातचीत की. मुलाकात के दौरान भाजपपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली चिराग पासवान से माली समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया।

इस मुलाकात के बाद पृथ्वी माली ने कहा कि माली समाज सदियों से उपेक्षित हैं. इस जाति से कोई भी विधायक नहीं हैं. हमारी मांग है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में माली समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलें।

मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने पृथ्वी माली के मांगों को गम्भीरता से सुना और मांगों पर गौर करने का आश्वाशन दिया। पृथ्वी माली ने बताया कि बहुत जल्द ही चिराग पासवान से मुलाकात कर आगामी रणनीति को फाइनल रूप दिया जाएगा। 

मौके पर भारतीय जन परिवार पार्टी के सुधीर मालाकर, मनोज मालाकर,विनोद भक्त,पंकज मालाकर,मुकेश मालाकर,संतोष यादव,राहुल मालाकर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Suggested News