बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कृषि बिल की वापसी का किया स्वागत, कहा किसानों के साथ न्याय हुआ है

भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कृषि बिल की वापसी का किया स्वागत, कहा किसानों के साथ न्याय हुआ है

PATNA : भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कृषि बिल के वापसी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा की कृषि बिल वापस लेना भारतीय जनता पार्टी का सराहनीय पूर्ण कदम है। इससे जनता में और किसान में खुशी का लहर हैं। उन्होंने कहा की किसान के साथ न्याय हुआ है। इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

बताते चलें की कल गुरु पर्व के मौके पर देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने संसद से पारित तीनों कृषि बिल को वापस लेने का एलान किया। उन्होंने कहा की कोशिशों के बावजूद हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। भले ही किसानों का एक वर्ग ही विरोध कर रहा था। हम उन्हें अनेकों माध्यमों से समझाते रहे। बातचीत होती रहे। हमने किसानों की बातों को तर्क को समझने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हमने 2 साल तक इन नए कानूनों को सस्पेंड करने की भी बात की। आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए पवित्र हृदय से कहना चाहता हूं कि शायद हमारी तपस्या में कोई कमी रही होगी। जिसके कारण दिए के प्रकाश जैसा सत्य कुछ किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए।  हमने इन तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है।

पीएम ने कहा किसंसद के इसी शीतकालीन सत्र में सरकारतीनोंकृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया पूरा कर देगी। यानी कि इस शीतकालीन सत्र में ये कानून आधिकारिक तौर पर हटा लिए जाएंगे।


Suggested News