बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि विधेयक के विरोध में किसान संगठन और विपक्ष का राष्ट्रव्यापी भारत बंद, बिहार समेत इन राज्यों में सड़क मार्ग प्रभावित

कृषि विधेयक के विरोध में किसान संगठन और विपक्ष का राष्ट्रव्यापी भारत बंद, बिहार समेत इन राज्यों में सड़क मार्ग प्रभावित

N4N DESK : कृषि विधेयक के विरोध में आज शुक्रवार को किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। कई किसान संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी भारत बंद बुलाया है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, अखिल भारतीय किसान महासंघ और भारतीय किसान यूनियन द्वारा देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि यह विधेयक किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएंगे और एमएसपी की व्यवस्था पहले की तरह बनी रहेगी। इसके बावजूद किसान संगठनों का आज विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान संगठनो का कहना है कि यह विधेयक कॉरोपोरेट्स को फायदा पहुंचाने वाले हैं। इसी के चलते देशभर में बंद बुलाया गया है। विरोध की वजह से पंजाब-हरियाणा और बिहार में सड़क मार्ग प्रभावित हो गया है। कई जगहों पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं। 

इधर बिहार में आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कृषि विधेयक के विरोध में आज सड़क पर प्रदर्शन किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA सरकार लगातार गरीब और किसान विरोधी फैसले ले रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि  केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार को संख्या बल का इतना गुमान है कि बगैर किसानों, उनके संगठन और राज्य सरकार से राय-मशवरा किये कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण, ठेका प्रथा और कॉर्पोरेटीकरण कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा में एकतरफा 3 कृषि विधेयकों का पास कराना किसानों के हाथ काटने जैसा है।

Suggested News