बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में दो दिन से लापता महिला की मिली लाश, मायकेवालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

नवादा में दो दिन से लापता महिला की मिली लाश, मायकेवालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

नवादा: जिले के मानेबिगहा गांव के बधार से पुलिस ने दो दिनों से लापता महिला शिपी कुमारी का शव बरामद किया है.मृतका की पहचान मानेबिगहा निवासी भरत यादव की पुत्री शिपी कुमारी के रूप में की गई है. शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतका की हत्या गला दबा कर की गई है.  

बताया जाता है कि सुबह में स्कूल जा रहे बच्चों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु कर दी. उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अन्यत्र हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है.

इधर, मृतका के भाई कुंदन ने बताया कि वर्ष 2014 में बहन की शादी बंधन छपरा गांव के ईश्वरी यादव के पुत्र संतोष कुमार से हुई थी। 13 मार्च को दुरागमन होने वाला था। देर शाम बहनोई संतोष अपने दोस्त राहुल कुमार, रोहन समेत अन्य के साथ मानेबिगहा आया था। उसने फोन कर बहन को घर से बुलाया था। घर से बाहर जाते देख मां ने उसका पीछा किया तब देखा कि वह अपने पति के साथ है। 

लिहाजा मां लौटकर घर चली आई। लेकिन देर रात तक बहन वापस घर नहीं आई। जिसके बाद खोजबीन शुरु कर दी गई, लेकिन अता पता नहीं चला। तब उन्होंने बहनोई को फोन कर बहन के बारे मे पूछा। लेकिन उन्होंने शिपी के साथ नहीं होने की जानकारी दी। तब गुरुवार की दोपहर थाना जाकर गुमुशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि युवक के पिता ईश्वरी यादव और उसके भाई बबलू यादव को हिरासत में लिया गया है. दोनों से पूछताछ चल रही है। 

Suggested News