बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवगछिया का कुख्यात व मुखिया पति मंटू सिंह गिरफ्तार, बहुचर्चित छोटू सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को थी तलाश

नवगछिया का कुख्यात व मुखिया पति मंटू सिंह गिरफ्तार, बहुचर्चित छोटू सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को थी तलाश

Navagachiya : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी छोटू सिंह उर्फ देवपूजन भारती हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि छोटू सिंह हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी मंटू सिंह की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि वह लक्ष्मीपुर गांव में छिपा हुआ है। उक्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की गई। उसी दौरान एक मकई के खेत में छिपे मंटू को गिरफ्तार कर लिया गया। 

30 साल का आपराधिक इतिहास के है मंटू सिंह

थानाध्यक्ष ने बताया कि मंटू सिंह पिछले 30 सालों से अपराध की दुनिया में है। नवगछिया के चर्चित राजद नेता विनोद यादव त हत्याकांड में समेत उसपर जिले के अलग-अलग थानों में कई जघन्य आपराधिक मामले दर्ज है। 

उन्होंने बताया कि मंटू सिंह के आपराधिक इतिहास को देखते हुए बक्सर जेल में रखा गया था। वह तकरीबन आठ माह पहले वह जेल से जमानत पर बाहर आया था।  20 अगस्त 2016 में मंटू का नाम विनोद यादव हत्याकांड में सामने आया तो पिछले दिनों ही एक अपहरण मामले में भी मंटू आरोपी था। इसी वर्ष छ: फरवरी को हुए छोटू सिंह की हत्या के बाद मंटू भूमिगत हो गया था।

प्रतापनगर की मुखिया है मंटू की पत्नी

गौरतलब है कि वर्तमान में मंटू की पत्नी पुनामा प्रतापनगर की मुखिया है। मंटू सिंह की इसी मुखिया पद को लेकर राजद नेता विनोद यादव से अदावत हुई थी। जिसके बाद विनोद यादव की हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड मामले में मंटू सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। 

नवगछिया से अंजनी की रिपोर्ट

Suggested News