बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कभी भगवंत मान के शो का जज बनते थे नवजोत सिंह सिद्धू, अब उनके सामने ही लेंगे सीएम पद की शपथ

कभी भगवंत मान के शो का जज बनते थे नवजोत सिंह सिद्धू, अब उनके सामने ही लेंगे सीएम पद की शपथ

N4N DESK : 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद आज मतों की गणना की जा रही है। 4 राज्यों में बीजेपी का बहुमत और दबदबा देखने को मिल रहा है। वहीँ एक राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिल रहा है। यहाँ भगवंत मान का प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना तय है। हालाँकि नवजोत सिंह सिद्दू अपने ही सीट से हारते हुए नज़र आ रहे है। इसके साथ ही सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी पीछे चल रहे हैं। ऐसे में एक पुरानी कहानी चर्चा में आ गयी है। यह कहानी एक ऐसे समय की है। जब नवजोत सिंह सिद्धू भगवंत मान के जज बने थे। लोग इस बात की काफी चर्चा कर रहे है और सोशल मीडिया पर नवजोत की हार को इससे जोड़ कर उनका मज़ाक भी बनाया जा रहा है।

बता दे राजनीति में आने से पहले भगवंत मान कई फिल्मों और कॉमेडी शोज में नजर आए हैं। 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में सिद्धू जज थे और इसी शो के एक एपिसोड में भगवंत मान कंटेस्टेंट बनकर दिखाई दिए थे। उस समय नवजोत ने भगवंत का मज़ाक बनाया था। अब 2022 में जब भगवंत मान उन्हीं नवजोत सिंह सिद्धू के सामने मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो लोगों के लिए यह एक मज़ाक का मामला बन गया है।

इसके साथ ही नवजोत सिंह ने अपनी हार स्वीकार करते हुए ट्वीट करके भगवंत मान को बधाईयाँ देते हुए लिखा है कि लोगों की आवाज भगवान की आवाज है। पूरी विनम्रता के साथ पंजाब के जनादेश को स्वीकार करता हूं। आप को बधाई। वहीँ दूसरी ओर भगवंत मान ने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर लोगों की सेवा करेंगे, जैसे वोट डाला है वैसे ही एकजुट होकर पंजाब को चलाएंगे। हमें युवाओं को रोजगार देना है। आप मेरे ऊपर यकीन रखें, आपको एक महीने में ही अंतर नज़र आने लगेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी। सिर्फ भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगेगी। भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह राजभवन नहीं बल्कि भगत सिंह के गृह जिले खटकर कलां में शपथ लेंगे। 


प्रेरणा शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News