बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नौसेना का दस साल का रोडमैप तैयार, 'मेक इन इंडिया' के तहत देश में बन रहे 37 युद्धपोत और पनडुब्बियां

नौसेना का दस साल का रोडमैप तैयार, 'मेक इन इंडिया' के तहत देश में बन रहे 37 युद्धपोत और पनडुब्बियां

नई दिल्ली. भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे 39 युद्धपोतों और पनडुब्बियों में से 37 भारत में 'मेक इन इंडिया' के तहत बनाए जा रहे हैं. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को नौसेना दिवस के पूर्मीव मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देश में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में नौसेना के युद्धपोतों और पनडुब्बियों का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत कर रहा है. भारतीय नौसेना के पास जल्द ही हवा और पानी के अंदर चलने वाली स्वदेशी-मानवरहित प्रणालियां होंगी। इसके लिए 10 साल का रोडमैप तैयार है।

उन्होंने नौसेना से जुड़े विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कहा कि हम पिछले कुछ वर्षों से हो रहे चीनी नौसेना के 110 युद्धपोतों के निर्माण के विकास से अवगत हैं। हमारी योजनाएं आईओआर में सभी गतिविधियों और तैनाती पर ध्यान देंगी। हम देश को आश्वस्त करना चाहता हैं कि भारतीय नौसेना भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि देश की उत्तरी सीमाओं और कोरोना की स्थिति ने देश के सामने दो जटिल चुनौतियाँ पैदा की हैं और भारतीय नौसेना दोनों चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है.

उन्होंने सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के निर्माण सहित सीडीएस पद के गठन स्वतंत्रता के बाद से सेना में सबसे बड़ा सुधार बताया. उन्होंने कहा, यह तेजी से निर्णय लेने और नौकरशाही की चुनौतियों को कम करने में सक्षम बनाता है. वहीं नौसेना से सूचना लीक मामले में सीबीआई जांच नौसेना प्रमुख ने कहा कि इसमें नौसेना की ओर से भी पूछताछ जारी है। इन मामलों पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी.  

नौसेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मुद्दे पर एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हमने नौसेना में महिला अधिकारियों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के उपाय किए हैं। पहली महिला प्रोवोस्ट अधिकारी इस साल मार्च में शामिल हुईं। नौसेना में अलग-अलग पदों पर महिलाओं को शामिल करने की तैयारी प्रक्रियारत है. 


Suggested News