बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा : दो दिन के बवाल के बाद स्थिति सामान्य, 49 नामजद समेत 3 हजार से अधिक अज्ञात भी हुए आरोपित

नवादा : दो दिन के बवाल के बाद स्थिति सामान्य, 49 नामजद समेत 3 हजार से अधिक अज्ञात भी हुए आरोपित

NAWADA : पिछले दो दिनों नवादा नगर के पार नवादा इलाके में हुई पत्थरबाजी के बाद रविवार को स्थिति सामान्य हो गई। आमदिनों की तरह दुकानें खुली रहीं। सड़कों पर वाहनों का परिचालन जारी रहा। बाजार में भी चहल-पहल बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग शहर पहुंचे।

वहीं जिले के नगर थाना क्षेत्र में बीते दो दिनों में पुलिसबल पर पत्थरबाजी, बगैर अनुमति जुलूस निकालने, बुंदेलखंड थाने पर हमला, सड़क जाम, आगजनी, विधि व्यवस्था भंग करने आदि को लेकर नगर थाने में पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें 49 लोगों को नामजद और तीन हजार से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। 

20 दिसंबर को सीएए व एनआरसी के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा निकाले गए जुलूस के मामले में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक प्राथमिकी नगर के सद्भावना चौक पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी समीर कुमार ने दर्ज कराई है। जिसमें 11 नामजद व 500 अज्ञात आरोपित किए गए हैं। इस प्राथमिकी में आगजनी, पुलिस बल पर पथराव, सड़क जाम करने का आरोप लगाया गया है। दूसरी प्राथमिकी खुरी नदी पुल रजौली बस पड़ाव पर प्रतिनियुक्त नारदीगंज के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अहसान करीम ने दर्ज कराई है। जिसमें रजौली बस पड़ाव में हुजूम इकट्ठा करने, बगैर अनुमति जुलूस निकालने आदि का आरोप लगाते हुए 6 नामजद और 800 अज्ञात को आरोपित किया गया है। 

वहीं 21 दिसंबर को राजद के बिहार बंद के दौरान आगजनी, सड़क जाम और उपद्रव को लेकर तीन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक प्राथमिकी डीसीएलआर वीरेंद्र कुमार ने दर्ज कराई है। जिसमें सद्भावना चौक पर प्रदर्शन, आगजनी, सड़क जाम आदि को लेकर 9 नामजद और 250 अज्ञात आरोपित किए गए हैं। दूसरी प्राथमिकी बुंदेलखंड ओपी प्रभारी शहरयार खां ने दर्ज कराई है। जिसमें पार नवादा में विधि व्यवस्था भंग करने, हुजूम इकट्ठा करने, पथराव करने का आरोप लगाते हुए 10 नामजद व 800 अज्ञात आरोपित किए गए हैं। 

जबकि तीसरी प्राथमिकी बुंदेलखंड ओपी में हमला को लेकर दर्ज कराई गई है। एएसआइ वीरेंद्र पासवान ने 15 अज्ञात व 800 अज्ञात को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन पांचों में प्राथमिकी में जिले के नामी गिरामी चेहरे भी हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News