बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा एएसपी अभियान कुमार आलोक की बड़ी पहल, पैदल चल रहे लोगों को खाना खिलाकर घर तक पहुंचाएंगे

नवादा एएसपी अभियान कुमार आलोक की बड़ी पहल, पैदल चल रहे लोगों को खाना खिलाकर घर तक पहुंचाएंगे

Nawada : जिला प्रशासन द्वारा कोरोना को लेकर हुए लॉक डाउन की वजह से पैदल ही घर लौट रहे लोगों के लिए एक बड़ी पहल की है। एसएसपी अभियान ऐसे लोगों को खाना खिलाकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की मदद में जुटे है। 

एएसपी अभियान कुमार आलोक आज शहर के तीन नंबर स्टैंड के पास पैदल ही अपने घर लौट रहे चार लोगों को उनकी मदद की। कुमार आलोक ने उनके लिए पहले खाना-पानी का दिय़ा और फिर घर तक पहुंचाने का इंतजाम किये जाने की बात की।   

इस बावत एएसपी अभियान कुमार आलोक ने बताया कि चारों लोग कोडरमा से पैदल चलकर भागलपुर जा रहे थे। सूचना मिलते ही हम ने चारों को तीन नंबर स्टैंड के पास रुकवा कर चारों व्यक्ति को भोजन करवाया है और अब इन्हें छोड़ने की प्रबंध की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हमने अधिकारी से बात कर ली है इन चारों व्यक्ति को घर तक पहुंचाने की व्यवस्ता की जा रही है। 

वही भागलपुर के सुनील मंडल ने बताया कि 18 तारीख को हम लोग कोडरमा काम करने गए थे। उसी दौरान 19 तारीख को पता चला कि देश में लॉक डाउन हो गया है। जिसके बाद हम लोग फंसे थे। 

गाड़ी नहीं रहने के कारण आज हम लोग फैसला ठान लिया था कि पैदल ही घर पहुंचना है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा मदद दी गई है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News