बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा : आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दैनिक पम्प चालक, पम्प हाउसो में जड़ा ताला

नवादा : आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दैनिक पम्प चालक, पम्प हाउसो में जड़ा ताला

NAWADA : जिले के सभी दैनिक पम्प चालक आज से हड़ताल पर चले गए है। पंप चालको ने अपने-अपने पम्प हाउस में ताला लगाकर काम ठप कर दिया है। जिससे पूरे जिले में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। 

पंप चालको का कहना है कि निजीकरण के बाद उनका शोषण हो रहा है। 30 दिनों की जगह 26 दिनों के ही वेतन दिए जाते हैं। पंप चालको का कहना है कि यदि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो वे बड़ा और उग्र आंदोलन करेंगे। 

बता दें कि बीते दिनों नवादा जिले के स्थानीय गोवर्द्धन मंदिर परिसर में बिहार राज्य दैनिक पम्प चालक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से पीएचईडी विभाग को साजिश के तहत निजीकरण का विरोध को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया था।

जिसके बाद आज से सभी पंप चालक हड़ताल पर चले गए है। 

अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News