बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में तीन दिन और बढ़ा लॉकडाउन, डीएम ने जारी किया आदेश

नवादा में तीन दिन और बढ़ा लॉकडाउन, डीएम ने जारी किया आदेश

Nawada : जिले में लॉकडाउन को तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब पूरे जिले में 15 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यह जानकारी एडीएम  ने आज समाहरणालय में प्रेस-वार्ता का आयोजन कर दी है। 

उन्होंने बताया कि पहले जो 10 जुलाई से 12 जुलाई तक जिले में लॉकडाउन किया गया था उसे अब 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में दवा दुकान को छोड़कर अन्य दुकानों के लिए समय का निर्धारण जो पहले किया गया था। उसी के अनुसार दुकाने खुलेगी। 

बता दें जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहले तीन दिनों के लिए 10 जुलाई से 12 तक जिले में लॉकडाउन किया गया था।  

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News