बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, कहा खुद को मारना चाहता था

नवादा में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, कहा खुद को मारना चाहता था

NAWADA : जिले के सिविल कोर्ट के निकट देसी कट्टा और एक खोखा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र में एक युवक देशी कट्टा व खोखा लेकर घूम रहा था। उसी दौरान रजौली थाना प्रभारी दरबारी चौधरी नवादा सिविल कोर्ट किसी काम से पहुंचे थे। उनकी नजर देसी कट्टा पर पड़ी। उन्होंने युवक को धर दबोचा और नगर थाना के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया है कि गोंदपुर गांव निवासी नंदू यादव के पुत्र संतु कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी नरोत्तम कुमार ने बताया है कि एक युवक को देसी कट्टा और पुरानी खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामला की पूरी जांच की जा रही है। वहीँ गिरफ्तार युवक संतु कुमार ने बताया कि उसके घर मैं परिवार के साथ अच्छा व्यवहार नहीं चल रहा है। इसी वजह से 2 महीना पूर्व नालंदा जिला के पावापुरी से एक व्यक्ति से 6 हजार रुपए में एक देसी कट्टा खरीदा था। उसी को लेकर आज निकला था। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। 

उसने कहा कि वह अपने आप को मारना चाहता था। लेकिन अचानक गोली फायरिंग हो गई। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है कि गोली फायरिंग हुई है। जो खोखा भी बरामद किया गया है। वह भी काफी पुरानी खोखा है। पूरे मामले पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News