बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन, महिला सशक्तिकरण का दिया गया संदेश

नवादा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन, महिला सशक्तिकरण का दिया गया संदेश

NAWADA : जिले भर में महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के उत्थान का संकल्प लिया गया. नगर भवन में महिला विकास निगम के सौजन्य से आयोजित गोष्ठी आयोजन किया गया. जहां राजकुमारी देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, बरसा रानी आदि कई छात्राएं व महिलाएं उपस्थित हुई और महिलाओं के सर्वांगींण विकास पर चर्चा की. 

उड़ान संस्था के सचिव प्रगति श्रीवास्तव, आदित्य गोयल, नूतन बिहारी,राखी,रूपाली, ममता, रिंकू, सोनी, आरती, गीता, संगीता आदि ने महिलाओं ने अपने अपने विचारों को रखा और स्वावलंबन के गुर सिखाए. वही इनरव्हील क्लब की ओर से जिले के सदर अस्पताल में प्रेसिडेंट रीता दीक्षित, रेणुका, अंजना सिन्हा आदि महिलाओं ने पौष्टिक आहार का वितरण किया. वहां महिलाओं ने अपने विचारों को रखा. 

वहीँ बरनवाल महिला समिति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां माधुरी बरनवाल,रेखा रानी  निशा,इंदु,सुनीता, पुनीता, रीता,रूबी,सीता,पूनम आदि के द्वारा असहाय के लोगों के बीच कई सामानों का वितरण किया गया. वही महिलाओं के अधिकार के बारे में भी चर्चा की गई. 

इधर नवादा के समाहरणालय में जिला जनसंपर्क कार्यालय की ऑपरेटर रजनी कुमारी को महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर डीडीसी व सिविल सर्जन के द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. इस तरह आज जिले भर में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News