बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में चोरों का तांडव, राईस मिल के गोदाम से गायब किये डेढ़ सौ बोरा गेंहू

नवादा में चोरों का तांडव, राईस मिल के गोदाम से गायब किये डेढ़ सौ बोरा गेंहू

NAWADA : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा मोड़ के पास स्थित आदित्या एग्रो राइस मिल, मालीचक का दीवार व शटर तोड़कर गोदाम में रखा करीब डेढ़ सौ बोरा गेहूं चुरा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मालीचक निवासी अनिल सिंह का राइस मिल वारिसलीगंज पकरीबरावां मुख्य पथ पर मोसमा मोड़ के पास स्थित है। पीड़ित द्वारा बताया गया कि हर दिन की भांति बुधवार की शाम में भी राइस मिल में सभी गोदाम आदि को बंद कर घर चला गया था। आज  गोदाम में चोरी होने की सूचना मिलने के बाद गोदाम के पास गया तो देखा कि गेहूं के गोदाम का दीवार व शटर का लॉक काटकरकर चोरों ने डेढ़ सौ बोरा गेहूं गायब कर दिया है। 

बता दें की व्यस्त सड़क एवं मोड़ पर स्थित  राइस मिल के गोदाम से इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं की चोरी होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालाँकि क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हो गया है। हर रोज क्षेत्र में कही न कही अज्ञात चोरों द्वारा घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस भी सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर अपने कर्तव्य का पालन कर लेती है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News