बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में राजद कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल की महंगाई को लेकर निकाली साइकिल रैली, पीएम मोदी का फूंका पुतला

नवादा में राजद कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल की महंगाई को लेकर निकाली साइकिल रैली, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Patna : राजद के 24वें स्थापना दिवस पर शहर से लेकर पंचायत स्तर तक साइकिल मार्च के बहाने केंद्र और बिहार की सरकार पर हल्ला बोल का कार्यक्रम चल रहा है। पटना में खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने मोर्चा संभाला।

इधर नवादा जिले में भी जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में साइकिल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वहीं राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रजातंत्र चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया गया। 

इस मौके पर जिलाधयक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि आज पार्टी की 24वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में शहर से लेकर प्रखंड स्तर तक केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ साइकिल मार्च निकाल गया है। 

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा केन्द्र और बिहार की तानाशाह सरकार के विरोध  कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा यह साइकिल मार्च निकाला गया है। महेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीब विरोधी है। इसे देश के किसान और गरीब की कोई चिंता नहीं है। ये सिर्फ उद्योगपतियों की जेब भरना जानती है। राजद इसका पुरजोर विरोध करता है।  

इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष रेणु सिंह, महिला युवा अध्यक्ष प्रेमा चौधरी, नेता अजीत यादव, प्रिंस तमन्ना अनिल सिंह संजय सिंह आदि कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News