बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में चिकित्सा पदाधिकारी शराब पीते गिरफ्तार...दफ्तर को बना लिया था मयखाना

नवादा में चिकित्सा पदाधिकारी शराब पीते गिरफ्तार...दफ्तर को बना लिया था मयखाना

NAWADA: बडी खबर नवादा से है जहां एक चिकित्सा पदाधिकारी को शराब पीते गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारी पीएचसी स्थिति अपने दफ्तर में शराब का सेवन कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी को गिरफ्तार कर जब जब जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई है।स्थानीय पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली थी चिकित्सा पदाधिकारी अपने 2-3 साथियों के साथ मिलकर शराब पी रहे हैं।


इस सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक प्रसाद पकड़े गए।वहीं बाकि के अन्य लोग वहां नहीं मिले।हालांकि अस्पताल में शराब नहीं मिली। लेकिन चिकित्सक नशे की हालत में थे। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में नशे में होने की पुष्टि हुई।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News