बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में डीलर की दबंगई, अनाज लेने पहुंचे लाभुकों के साथ किया मारपीट

नवादा में डीलर की दबंगई, अनाज लेने पहुंचे लाभुकों के साथ किया मारपीट

Nawada :  जिले में एक डीलर द्वारा लाभुको को अनाज देने की जगह उनके साथ दबंगई दिखाते हुए मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। डीलर के दबंगई के शिकार लोगों द्वारा बीडीओ के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसपर बीडीओ ने डीलर के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की बात की है। 

घटना के सबंध में बताया गया है कि जिले के नरहट प्रखंड के पत्तल बीघा गांव में डीलर ओंकार सिंह के यहां लाभुक आज अनाज लेने पहुंचे थे। लेकिन डीलर द्वारा अनाज के बदले लाभुकों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई।  

लाभुक नवलेश, चंदन. संजय, पिंटू आदि कई लोगों ने बताया कि डीलर के द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद आज सभी लोग राशन लेने पहुंचे तो डीलर अनाज देने के बदले मारपीट व गाली गलौज करने लगे। इस घटना में कई लोगों को चोट भी आई है। 

ग्रामीणों ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर ओंकार सिंह पिछले 3 महीने से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। वहीं मांगने पर गाली-गलौच और मारपीट करते है। इस मामले को लेकर हमलोगो ने बीडीओ के पास शिकायत भी दर्ज कराई है।  

वहीं इस बावत प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनीति पासवान ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। डीलर द्वारा लाभुको के साथ गलत व्यवहार किया गया है। डीलर के खिलाफ थाना में करवाई करने को भी हमने थाना प्रभारी को कहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पूरी राशन हर डीलरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। ससमय पर लोगों के बीच राशन का वितरण करना है। लेकिन इनके द्वारा समय पर राशन की वितरण नहीं की गई है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News