बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा पहुंचे गया के पागल हाथी, शौच के लिए खेत गए शिक्षक सहित दो लोगों को कूचल कर मार डाला

नवादा पहुंचे गया के पागल हाथी, शौच के लिए खेत गए शिक्षक सहित दो लोगों को कूचल कर मार डाला

नवादा। जिले के नारदीगंज  दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक पागल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। पागल हाथी ने दो लोगों की जान ले ली है। मृतकों में नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी विनोद चौहान और हिसुआ थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक आंनद सिंह शामिल है। 

बताया जाता है कि विनोद बीती रात खेत की तरफ गए हुए थे। तभी अचानक हाथी वहां पहुंचा और उन्हें सूंढ से उठा कर पटक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद हाथी सकरा गांव पहुंच गया। सेवानिवृत्त शिक्षक शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हाथी ने उनपर हमला कर दिया। फलस्वरूप उनकी भी मौत हो गई।

गया से पहुंचा नवादा

घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है। लोग डरे-सहमे हैं। सूचना पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही वन विभाग को दी गई है। रेंजर संजय कुमार ने बताया कि हाथी गया की तरफ से आ गया है। पहले हाथी ने सिरदला प्रखंड क्षेत्र में उत्पात मचाया। फिर हिसुआ, नारदीगंज की तरफ आ गया। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विभागीय नियमानुसार मृतकों के स्वजनों को मुआवजा दिया जाएगा। हाथी को पकड़ने के लिए गया से टीम बुलाई जा रही है।

Suggested News