बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आने की संभावना पर नवादा सांसद चंदन सिंह ने कर दी भविष्यवाणी

सीएम नीतीश के महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आने की संभावना पर नवादा सांसद चंदन सिंह ने कर दी भविष्यवाणी

नवादा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से राजद का साथ छोड़कर एनडीए में आने की संभावना से इनकार नहीं कर सकते हैं. यह कहना है कि नवादा सांसद चंदन सिंह का. बिहार के महागठबंधन में क्या फिर से दरार पड़ने की संभावना है. इस सवाल पर नवादा के सांसद चंदन सिंह ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार अंदर से महसूस कर रहे हैं कि हम कैसे लोगों के साथ सरकार चला रहे हैं. वे कभी भी बड़ा निर्णय ले सकते हैं। 

सुधाकर सिंह पर भी चंदन सिंह का जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह सब आरजेडी की चाल है। उन्होंने कहा कि भली-भांति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बात को समझ रहे हैं। राजद के लोगों का तो यह आदत ही है जिस पार्टी में रहते हैं उसी पार्टी के लोगों को खरी खोटी सुनाते हैं। अमर्यादित बयान देने वाले नेताओं पर अब तक राजद ने कोई कार्रवाई नहीं किया है। बिहार में महागठबंधन नहीं है। यह कोई समाज सेवा जनसेवा के लिए महागठबंधन नहीं बनाया गया हैं। अपनी ताजपोशी के लिए यह गठबंधन को बनाया गया है। इस महागठबंधन में इसलिए बैठे हैं कि कब हमारी ताजपोशी हो।

उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद की कोई विकास की सोच नहीं है. उनकी सोच तो यह है कि सिर्फ अपनी पॉकेट को कैसे भरा और कैसे ताजपोशी हो। बिहार के नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हैं। और इसमें क्या कुछ हो रहा है। यह जनता से छुपा नहीं है। 

चंदन सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर कहीं ना कहीं अंदर से अफसोस महसूस कर रहे हैं। मन ही मन में बिहार के सीएम नीतीश कुमार को यह कचोट रहा है कि किस दल से हमने गठबंधन कर लिया है. सीएम नीतीश कुमार अंदर ही अंदर कुछ फैसला भी ले सकते हैं।


Suggested News