बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA NEWS: पुलिस मेंस एसोसिएशन में दो गुटों के बीच बवाल, सिपाही घायल, चुनाव प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

NAWADA NEWS: पुलिस मेंस एसोसिएशन में दो गुटों के बीच बवाल, सिपाही घायल, चुनाव प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

NAWADA: नवादा पुलिस केंद्र में चल रहे बिहार पुलिस एसोसिएशन चुनाव के दौरान दो गुटों में झड़प की स्थिति बन गई। चुनाव के पर्यवेक्षक बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन पटना शाखा के अध्य्क्ष संदीप यादव पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया गया। इस चुनावी झड़प में एक सिपाही भी घायल बताया जा रहा है।

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की नवादा इकाई के चुनाव को लेकर मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया था। पुलिस लाइन में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसको लेकर पुलिसकर्मियों में उत्साह देखा गया। बता दें, अध्यक्ष-मंत्री समेत आठ पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। इस चुनाव में दो गुटों की तरफ से नामांकन कराया गया है। एक गुट से जयराम कुमार यादव ने अध्यक्ष, अमित पासवान ने मंत्री, मनीष कुमार व अनिल कुमार ने उपाध्यक्ष, संतोष कुमार ने कोषाध्यक्ष, नवल कुमार निराला ने संयुक्त मंत्री, नीरज मिश्र ने केंद्रीय सदस्य और संजू कुमारी ने अंकेक्षक पद पर नामांकन कराया है। जबकि दूसरे गुट से सुबोध कुमार यादव ने अध्यक्ष, अमरेंद्र कुमार पासवान ने सचिव, अमित कुमार व मो. फिरोज ने उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार ने कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार ने संयुक्त मंत्री, बिहारी कुमार ने केंद्रीय सदस्य और प्रियंका कुमारी ने अंकेक्षक पद पर नामांकन कराया है। मतदान में कुल 1179 पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। 

इसी दौरान देर शाम दूसरे गुट के लोगों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रभारी ने गलत तरीके से वोटिंग को समय से पहले ही रोक दिया था। दीसरे गुट ने इसका विरोध किया फिर भी चुनाव प्रभारी के द्वारा वोटिंग नहीं करायी गयी। वहीं पहले गुट का कहना था कि चुनाव प्रभारी का आदेश का हम लोग पालन किए। निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ था, औऱ उचित समय मतदान समाप्ति की घोषणा की गई। हम लोगों तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं है। 

हंगामे के बाद देर रात चुनाव प्रभारी अपने सभी टीम के साथ पटना लौट गए हैं। वोटों की गिनती नहीं हो सकी है। मतगणना पेटी को पुलिस लाइन के मैगजीन रुम में रखा गया। 

Suggested News