बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना से भागे दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना से भागे दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

NAWADA : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर थाना हाजत से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने फरार सोनू राजवंशी को देर शाम अकबरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ पेट्रोल पंप के समीप गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जा रहा है कि वह थाने से भागने के बाद अपने भाई अजीत से मोबाइल पर संपर्क किया था। उसी समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाए हुए थी। जैसे ही सोनू वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार सोनू राजवंशी मंगलवार की अहले सुबह थाना परिसर स्थित शौचालय का शीशा तोड़ फरार हो गया था। 

थाने से उसके फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। फरार कैदी की तलाश में पुलिस छापेमारी में जुटी थी।  

बताते चले कि दो दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को घर अगवा कर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में शव को श्मशान में ही दफन कर दिया गया था। 

इस मामले में पुलिस ने उसी गांव के गोरेलाल राजवंशी और सोनू राजवंशी को गिरफ्तार की थी। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को दोनों आरोपितों को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। जांच में विलंब होने के चलते पुन: दोनों को हिसुआ थाने के हाजत में लाकर बंद कर दिया गया। मंगलवार की सुबह सोनु ने शौचालय जाने की बात कही। चौकीदार मनोज उसे थाना परिसर में स्थित शौचालय ले गया। शौचालय जाने के बाद कैदी ने नल खोल दिया, ताकि किसी को शक नहीं हो। इसके बाद वह शौचालय की खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गया। 

थोड़ी देर तक शौचालय से नहीं निकलने पर चौकीदार ने दरवाजा खोला तो देखा कि कैदी गायब है। 

चौकीदार ने तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। यह खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। तत्काल निकटवर्ती थाना को सूचना देते सीमा को सील कर दिया गया और खोजबीन शुरु की गई। लेकिन कैदी का अता-पता नहीं चला। इसकी जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा हिसुआ थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष व चौकीदार से घटना के संबंध में जानकारी ली। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कहां चूक हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच प्रतिवेदन एसपी को सौंपा जाएगा। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News