बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पीयूष हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात मनोज को किया गिरफ्तार

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पीयूष हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात मनोज को किया गिरफ्तार

NAWADA : जिले के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में पिछले दिनों हुए चर्चित पीयूष हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात मनोज मेहता को उसके एक सहयोगी से साथ गिरफ्तार किया है। 

एसपी हरि प्रसाद एस ने बताया कि जिले में पिछले दिनों रंगदारी नहीं दिए जाने के कारण व्यवसायी राम रतन लाल के घर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। वहीं उस दौरान अपराधियों ने पीयूष कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

हरि प्रसाद एस ने बताया कि हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अभियान कुमार आलोक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी कड़ी में हत्या के मुख्य साजिशकर्ता मनोज मेहता को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि मनोज मेहता मूल रुप से झारखंड के कोडरमा जिले का निवासी है। मनोज मेहता के उपर बिहार और झारखंड के कई थानों में मामले दर्ज है। इसका मुख्य पेशा अपहरण और रंगदारी की मांग करना है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। जल्द ही बाकी बचे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News