बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सड़क निर्माण कंपनी से रंगदारी मांग मामले में फरार आरोपी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सड़क निर्माण कंपनी से रंगदारी मांग मामले में फरार आरोपी को हथियार के साथ किया  गिरफ्तार

NAWADA : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रंगदारी मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास कई हथियार और भारी  मात्रा में गोली बरामद किया है। 

नगर थाना प्रभारी ने इस  बात  की पुष्टि करते हुए बताया है कि पिछले दिनों जिले में सड़क निर्माण कंपनी से रंगदारी की   मांग की गई थी। मामले में विकास पांडे को अभियुक्त बनाया  गया था। 

उन्होंने बताया कि असाढ़ी गांव निवासी विकास पांडे फरार चल रहा था। उसकी  गिरफ्तारी के लिए  पुलिस छापेमारी में  जुटी थी। उसी छापेमारी के  दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से दो देशी पिस्टल और 20 गोली  बरामद की है। उससे पूछताछ जारी है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट  

Suggested News