बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सली तुलसी यादव को किया गिरफ्तार

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सली तुलसी यादव को किया गिरफ्तार

NAWADA : जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नक्सली तुलसी यादव को गिरफ्तार किया है।  तुलसी को पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से रजौली थाना क्षेत्र के गंगट गांव से गिरफ्तार किया है। 

रजौली थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हार्डकोर नक्सली तुलसी अपने पैतृक गंगट गांव में छिपा हुआ है। 

उक्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम के साथ रजौली थाना के उसके पैतृक गांव गंगट में छापेमारी की गई। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि नक्सली तुलसी जिले के कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। वहीं उसपर अलग-अलग थाना में कई मामले दर्ज है। तुलसी यादव से पूछताछ जारी है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News