बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा पुलिस को सफलता, गोलीबारी मामले में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

नवादा पुलिस को सफलता, गोलीबारी मामले में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

NAWADA : जिले की रजौली थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मारपीट और गोलीबारी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

फरार जयराम यादव को रजौली थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने रजौली बाजार के कलाली गली से गिरफ्तार किया है। 

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय बताया कि बीते 4 जनवरी को जमीन विवाद को लेकर कुम्हरुआ गांव में मारपीट व गोलीबारी हुई थी। 

घटना में एक व्यक्ति पैर में गोली लगी थी। 5 जनवरी को उस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें जयराम यादव को आरोपी बनाया गया था। थाना में मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News