बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा रेप कांड पर आज आएगा फैसला, राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव पर है आरोप

नवादा रेप कांड पर आज आएगा फैसला, राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव पर है आरोप

NAWADA : बहुचर्चित नवादारेप केस में आरोपितों पर आज फैसला सुनाया जायेगा। नाबालिग से रेपमामले में राजद से निलंबितविधायक राजबल्लभ यादव समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट परिसर में स्थित एमपी-एमएलए कोर्टमें फैसला आएगा। इसमें लालू यादव के करीबी और आरजेडी के निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव के अलावा संदीप सुमन उर्फ पुष्पंजय कुमार, राधा देवी, राधा की बेटी सुलेखा देवी, छोटी उर्फ अर्पिता और टिशु कुमार अभियुक्त बनाए गए हैं।

बीते 4 दिसंबरको हुई सुनवाई के बाद विशेष जज परशुराम सिंह यादव ने आरोपपत्र पर दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि दोनों पक्षों की करीब चार महीने तक गवाही चली। अभियोजन की ओर से 22 और बचाव पक्ष की ओर से 15 गवाहों ने गवाही हुई थी। जिसके बाद फैसले के लिए आज 15 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। 

आपको बता दें किबीते फरवरी 2016 में नालंदा की एक नाबालिग लड़की को नवादा ले जाकर दुष्‍कर्म किया गया था।दुष्कर्म की घटना नवादा में राजबल्लभ यादव के चार मंजिला मकान में हुई थी। इसके बाद  बिहारशरीफ महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी 9 फरवरी 2016 को दर्ज हुई थी। लड़की ने इसका आरोप विधायक राजबल्‍लभ यादव पर लगाया। इस मामले में राजबल्‍लभ यादव जेल में हैं।

Suggested News