बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा जिला राजद कार्यालय में शोक सभा का हुआ आयोजन, नेताओं और कार्यकर्ताओँ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजली

नवादा जिला राजद कार्यालय में शोक सभा का हुआ आयोजन, नेताओं और कार्यकर्ताओँ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजली

NAWADA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का आज दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार समेत पूरे देश में शोक की लहर है। नेताओं द्वारा उनके निधन पर शोक व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। 

इसी कड़ी में नवादा जिले के राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजली सभा में नवादा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार,  पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद की धर्मपत्नी विभा देवी, जिला परिषद अशोक यादव, दशरथ प्रसाद समेत  जिले के सभी राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और रघुवंश बाबू की फोटो पर फूल-माला चढ़ाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। 

जिलाध्यक्ष  महेंद्र कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रघुवंश बाबू एक कुशल राजनेता थे। वह पार्टी के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का भी पूरा सम्मान करते थे। रघुवंश बाबू ने हमेशा अपने सिद्धांत पर राजनीति की। वे अपनी बातों को संसद में बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से बिहार समेत देश के राजनीति को एक बड़ी क्षति हुई है। 

इस मौके पर राजद के उपाध्यक्ष बृजेंद्र कुशवाहा,विक्रम यादव,नंद किशोर बाजपेई, बिना देवी, सीताराम चौधरी, उदय यादव, संजय यादव, पप्पू यादव, गांधीजी, मदन यादव, सुरेंद्र यादव, दीनानाथ मांझी, संजय सिंह, प्रिंस, तमन्ना, रतन यादव, शैलेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News