नवादा. अकबरपुर थाना में पदस्थापित एएसआइ सिकंदर राय को निलंबित कर दिया गया है। एसपी गौरव मंगला ने यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि एक कांड के आरोपित को जमानत पर रहने के बावजूद परेशान किया जा रहा था।
एएसआई द्वारा परेशान किये जाने पर उस शख्स ने अकबरपुर थानाध्यक्ष से शिकायत की थी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने एसपी को जानकारी दी थी। इस पर एसपी गौरव मंगला ने इसे गंभीरता से लेते हुए उसे निलंबित कर दिया है।