बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा : जगंल में जख्मी पड़े मिले लापता 2 बच्चे, गंभीर हालत में पटना रेफर

नवादा : जगंल में जख्मी पड़े मिले लापता 2 बच्चे, गंभीर हालत में पटना रेफर

NAWADA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। बीती शनिवार की शाम से लापता दो बच्चों को आज जख्मी हालत में जंगल से बरामद किया गया है। दोनों बच्चे सहोदर भाई है और उनपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी बबलू राजवंशी के 10 वर्षीय विट्टू और 7 वर्षीय विक्की नामक पुत्र बीती शनिवार की शाम समोशा लाने गए थे और उसके बाद से घर नहीं लौटे थे। वहीं आज दोनों को घर के बगल के जंगल से मरणासन्न स्थिति में बरामद किया गया है। 

दोनों बच्चों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किये गए है। बच्चों के शरीर पर जख्म के कई निशाने मिले है। ऐसा लगता है कि हमला हत्या की नियत से किया गया था। बच्चों को मरा जानकर जंगल में फेंक दिया गया। 

बच्चों की मां बताया कि शनिवार की शाम समोसा लाने दुकान भेजी थी। लेकिन दोनों लौट कर घर नहीं आये। काफी खोजबीन के बाद भी अता पता नहीं चला। जिसके बाद उनके लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई। 

वहीं आज रविवार की सुबह खोजने के क्रम में दोनों घायल अवस्था में जंगल में मिले। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

इधर पिता बबलू राजवंशी का कहना आया है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी पुलिस इस मामले पर गंभीरता से नहीं लिया अगर पुलिस खोजबीन करते तो रात में ही हमारे दोनों बालक बरामद हो सकते थे।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News