बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस कस्टडी से नक्सली फरार, पुलिस महकमे में मंचा हड़कंप

पुलिस कस्टडी से नक्सली फरार, पुलिस महकमे में मंचा हड़कंप

NEWS4NATION DESK : झारखंड के सरायकेला जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पुलिस की कस्टडी से नकस्ली फरार हो गया है। नक्सली के फरार होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के मंडल कारा में बंद शंभू मांझी नामक नक्सली का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह शरीर में हुए जख्म के इलाज के लिए 24 मई से अस्पताल में भर्ती था। 

बताया जा रहा है कि आज जब सुबह अस्पताल के कर्मचारी उसे देखने पहुंचे तो वह अपने बेड से नदारद पाया गया। जिसके बाद उसकी तलाश शुरु हुई लेकिन वह फरार निकला। 

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि उसकी सुरक्षा में पुलिस जवान के साथ-साथ पदाधिकारी भी लगाए गए थे। 

घटना के बाद आनन-फानन में इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी गयी। पुलिस कैदी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

सरायकेला से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News