बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 पुलिसकर्मियों को उड़ाने वाले हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 पुलिसकर्मियों को उड़ाने वाले हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार

NEWS4NATION DESK : नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6 पुलिसकर्मियों को उड़ाने वाले 10 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली छोटेलाल को गिरफ्तार किया है। छोटेलाल की गिरफ्तारी पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से हुई है।

पलामू एसपी इन्द्रजीत महथा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जेजेएमपी का जोनल कमांडर छोटेलाल चैनपुर थाना क्षेत्र के इलाके में छुपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुख्यात छोटेलाल को कुटी मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया गया। 

महथा ने बताया कि  छोटेलाल पलामू, गढ़वा व छत्तीसगढ के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय था। वह पूर्व में माओवादी संगठन में था। साल 2009 में उसने गढवा के भंडरिया में विस्फोट कर पुलिस पार्टी को उड़ा दिया था, जिसमें थाना प्रभारी समेत 6 पुलिकर्मियों की मौत हो गई थी।

साल 2012 में वह जेजेएमपी नक्सली संगठन में शामिल होकर जोनल कमांडर के रूप में काम कर रहा था। एसपी ने बताया कि गृह विभाग द्वारा पूर्व में ही इसके ऊपर 10 लाख का इनाम रखा गया था। वर्तमान में वह पलामू, गढवा और छत्तीसगढ के सीमावर्ती क्षेत्र में काफी सक्रिय था। छोटेलाल गढ़वा के पूर्व विधायक के ऊपर हमला समेत एक दर्जनकांड का भी अभियुक्त है।


Suggested News