बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक युवक को दी सजाए-ए-मौत, हाथ-पैर बांधकर मार दी गोली

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक युवक को दी सजाए-ए-मौत, हाथ-पैर बांधकर मार दी गोली

NAWADA : जिले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाएं नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या मुखबिरी के शक को लेकर की गई है। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के सोहदा गांव निवासी महेन्द्र यादव के रुप में हुई है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि रजौली थाना क्षेत्र के भानेखाप व सुअर लेटी गांव स्थित अवैध अभ्रक माइन्स पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। उसके बाद वहां तैनात रजौली थाने के सोहदा गांव निवासी महेन्द्र यादव को पकड़कर हाथ-पैर बांधकर गोली मार दी। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं नक्सलियों ने चेतावनी भी दी अगर कोई भी पुलिस मुखबिरी का काम करेगा, उसका भी यही अंजाम होगा। 

बताया जा रहा है कि नक्सलिय़ों का शक था कि पिछले दिनों अर्द्धसैनिक बलों ने इनकाउंटर में उनके साथी को मार गिराया था उसकी मुखबिरी महेन्द्र यादव ने की थी।  

वहीं इलाके में चर्चा है कि महेन्द्र यादव पहले नक्सलियों की मिली भगत से अभ्रक का अवैध उत्खनन करता था। इधर उसकी मिलीभगत पुलिस के साथ हो गई थी और वह नक्सली गतिविधियों की सूचना पुलिस को दिया करता था। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News