बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संगठन से अलग होने पर मिली मौत की सजा, नक्सलियों ने घर से अगवा कर मार दी गोली

संगठन से अलग होने पर मिली मौत की सजा, नक्सलियों ने घर से अगवा कर मार दी गोली

Aurangabad : जिले में नक्सलियों ने एक युवक को घर से अगवा कर गोली मारकर हत्या कर दी है। चर्चा है कि नक्सलियों द्वारा युवक की हत्या सजा के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम नरेश सिंह भोक्ता पहले नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य था और पिछले कुछ दिनों से नक्सली गतिविधियों को छोड़कर सामान्य जीवन जी रहा था। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात मदनपुर थाना क्षेत्र के सहियार गांव से नक्सलियों ने युवक को अगवा कर लिया। फिर उसे कुछ दूर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनूप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। 

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक अनूप कुमार भोक्ता पहले नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य था। वह पिछले कुछ दिनों से संगठन से किनारा कर लिया था। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि संगठन से अलग होने की वजह से नक्सलियों ने नरेश की हत्या कर दी है।


औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट

Suggested News