बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नक्सलियों ने फिर दिया बड़ी घटना को अंजाम, लैंड माइंस ब्लास्ट में 6 जवान शहीद, 5 घायल

नक्सलियों ने फिर दिया बड़ी घटना को अंजाम, लैंड माइंस ब्लास्ट में 6 जवान शहीद, 5 घायल

NEWS4NATION DESK : पड़ोसी राज्य झारखंड में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई लैंड ब्लास्ट में 6 जवान शहीद हो गए। जबकि 5 जवान गंभीर रुप से घायल है जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना नक्सिलयों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान हुई है। 


NAXALITES-REOPEN-BIG-INCIDENT-6-JAWANS-MARTYRS-5-WOUNDED4.jpg

बताया जा रहा है कि बूढ़ा पहाड़ पर गढ़वा और लातेहार जिला पुलिस, सीआरपीएफ के साथ झारखंड जगुआर के जवान संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ  चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 2 बजे भंडरिया थाना कैंप से झारखंड जगुआर फोर्स के जवान बूढ़ा पहाड़ पर छापामारी करने के लिए निकले थे। बूढ़ा पहाड़ के नीचे शिंजो गांव के पास नक्सलियों ने लैंड माइंस बिछा रखी थी। जैसे ही झारखंड जगुआर फोर्स की गाड़ी वहां पहुंची, जोरदार धमाके के साथ लैंड माइंस विस्फोट हो गया। 

NAXALITES-REOPEN-BIG-INCIDENT-6-JAWANS-MARTYRS-5-WOUNDED2.jpg

इस घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार जवानों के चिथड़े उड़ गए। बताया  जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों ने घायल जवानों के हथियार भी लूट लिए। इस घटना के बाद देर रात तक मुठभेड़ जारी थी। नक्सलियों और पुलिस की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी। 

NAXALITES-REOPEN-BIG-INCIDENT-6-JAWANS-MARTYRS-5-WOUNDED5.jpg

पलामू के डीआईजी विपुल शुक्ला ने छह जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर लातेहार एसपी प्रशांत आनंद और गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी भी नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई चल रही है। शहीद जवानों के नाम अभी नहीं बताए जा सकते।
NAXALITES-REOPEN-BIG-INCIDENT-6-JAWANS-MARTYRS-5-WOUNDED3.jpg


2010 में बूढ़ा पहाड़ पर 13 जवान शहीद हुए थे

बताते चले कि 8 साल पहले बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों ने इसी तरह की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। 2010 में नक्सलियों ने इसी क्षेत्र में लैंड माइंस विस्फोट किया था, जिसमें 13 जवान शहीद हो गए थे। तब नक्सलियों ने लगभग 100 लोगों को बंधक भी बना लिया था। करीब छह माह पहले भी माओवादी 11 ग्रामीणों को उठा ले गए थे। झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ को पुलिस अब तक नक्सलियों से मुक्त नहीं करा सकी है। नक्सलियों के खिलाफ पिछले छह माह से बड़ा अभियान चल रहा है। पुलिस ने यहां से करीब तीन सौ ग्रामीणों को विस्थापित कर पहाड़ से नीचे राहत कैंप में पहुंचाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बूढ़ा पहाड़ पर कई इनामी हार्डकोर नक्सली पनाह लिए हुए हैं। लगातार हो रही घेराबंदी से वे बौखला गए हैं।



Suggested News