बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीच जंगल में नक्सलियों ने लगा रखा था मिनी गन फैक्ट्री, बड़ी संख्या निर्मित, अर्धनिर्मित हथियार बरामद

बीच जंगल में नक्सलियों ने लगा रखा था मिनी गन फैक्ट्री, बड़ी संख्या निर्मित, अर्धनिर्मित हथियार बरामद

N4N DESK : ऩक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड की खुंटी जिला पुलिस ने पीएलएफआई के बड़े मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। वहीं मौके से बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित पिस्टल और बंदुक बरामद किये है। नक्सलियों ने यह फैक्ट्री जिले के रनिया थाना क्षेत्र के कोटांगे और गोहाराम जंगल के बीच में लगा रखा था।

खुंटी एसपी अश्विनी सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली दिनेश गोप और गुज्जू गोप गुमला और रनिया के सीमावर्ती क्षेत्र में मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दिनेश गोप और उसका दस्ता तो फरार हो गया, लेकिन मिनी गन फैक्ट्री हाथ लग गया। 


अश्विनी सिन्हा ने बताया कि कोटांगे और गोहाराम जंगल के बीच में यह फैक्ट्री संचालित थी। मौके से 30 अर्धनिर्मित पिस्टल, 36 बायरल, 30 पिस्टल हेमर समेत कई सामान बरामद किये गये है।

Suggested News