बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, नक्सलियों ने घर पर साटा पर्चा

पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, नक्सलियों ने घर पर साटा पर्चा

BETIA : पश्चिम चंपारण के बगहा में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया और पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। बगहा के थरुहट में एक बार फिर नक्सलियों का आतंक देखने को मिला है। बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकिनगर थाना के चम्पापुर गोनौली पंचायत के वनवर्ती गांव मलकौली में नक्सलियों ने पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज सिंह की हत्या कर दी।

घर में घुसकर मनोज को गोली मारी गयी। मौके पर ही पूर्व मुखिया ने दम तोड़ दिया। 60-70 की संख्या में नक्सलियों ने मनोज के घर पर हमला बोल दिया। मनोज को भागने का मौका नहीं मिला। नक्सलियों ने पूरे गांव को घेर रखा था। मनोज कुछ समझ पाता उसके पहले ही उसे गोलियों से भून डाला गया। 

हत्या की वारदात के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। नक्सलियों का खौफ इतना है कि कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं। दबी जुबान में कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने काफी दिनों से उसे टारगेट पर ले रखा था। नक्सलियों को पूर्व मुखिया मनोज के खिलाफ काफी शिकायतें मिली थीं। 

मनोज की हरकतें नक्सलियों को नागवार गुजर रही थीं। मनोज पर आरोप था कि वह रुपया का लालच देकर आदिवासी महिलाओं का यौन शोषण करता था। पुलिस-प्रशासन से मिलकर आम लोगों को झूठे केस में फंसाकर परेशान करता था।

60 से 70 की संख्या में आए नक्सलियों ने पूर्व मुखिया मनोज के घर पर पोस्टर चिपकाया और लाल सलाम का नारा लगाते हुए जंगल की ओर भाग निकले।


Suggested News