बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनसीबी ने काॅमेडियन भारती सिंह के बाद पति हर्ष लिम्बचिया को किया गिरफ्तार, लगातार चल रही थी पूछताछ

एनसीबी ने काॅमेडियन भारती सिंह के बाद पति हर्ष लिम्बचिया को किया गिरफ्तार, लगातार चल रही  थी पूछताछ

डेस्क... एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिम्बचिया को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है। हालाकि भारती सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके पति से पूछताछ चल रही थी, लेकिन अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।  बताया जा रहा है कि एनसीबी अधिकारियों संग पूछताछ में हर्ष और भारती ने ड्रग्स लेने की बात को स्वीकार किया है।

बता दें कि शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी। भारती और उनके हसबैंड हर्ष के घर पर छापेमारी हुई थी। बताया जा रहा है कि भारती के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ है। जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था।अब भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा (40 ग्राम) और साइकोट्रोपिक दवाएं सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा है।

Suggested News