बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस के आईओ लेवल के अधिकारियों को नहीं पता कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए: रेखा शर्मा

बिहार पुलिस के आईओ लेवल के अधिकारियों को नहीं पता कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए: रेखा शर्मा

PATNA: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आज बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए रेखा शर्मा ने पुलिस की भूमिका पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुलिस के आईओ लेवल के अधिकारी को सेंसेटाइज करने की जरुरत है उन्हें नहीं पता कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना है।

बेतिया रेप कांड को लेकर रेखा शर्मा ने कहा कि पीड़िता ने एसपी और डीजीपी से मुलाकात की है। पीड़िता जांच एजेंसी पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम से आने के बाद पीड़िता बिना किसी सुरक्षा के अकेली रह रही थी। रेखा शर्मा ने कहा कि बिहार में जाली आधार कार्ड बन रहे हैं। बेतिया रेप कांड की पीड़िता का आधार कार्ड में जन्मदिन 2008 में है। 

रेखा शर्मा ने कहा कि कई पुराने मामले को लेकर भी डीजीपी से बात हुई है। बिहार पुलिस महिला आयोग के पत्रों का जवाब नहीं देती है इसको लेकर भी बात हुई है। सीएम नीतीश ने मुलाकात को लेकर रेखा शर्मा ने कहा कि बिना मुलाकात किए भी बात उन तक पहुंचा सकती है। 


Suggested News