बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय, इस बड़ी पार्टी ने किया समर्थन का ऐलान

 एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय, इस बड़ी पार्टी ने किया समर्थन का ऐलान

PATNA : मंगलवार रात राष्ट्रपति पद के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के नाम पर एनडीए की तरफ से मुहर लगाई गई। जिसके बाद अब लगभग यह तय हो गया है कि देश को पहली दलित महिला राष्ट्रपति मिलने जा रही है। राष्ट्रपति भवन में पहली बार एक दलित महिला को देश के सबसे बड़े पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना इसलिए भी लगभग तय माना जा रहा है कि क्योंकि एनडीए को इसके लिए जितने वोटों की आवश्यकता है, वह लगभग पूरी हो गई है। अब तक राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए को सिर्फ 13 हजार वोटों की कमी हो रही थी, लेकिन अब यह समस्या भी खत्म हो गई है। जैसे ही राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू के नाम पर सहमति बनी, ओडीशा की नवीन पटनायक की बीजद ने समर्थन का ऐलान कर दिया है।


पूरे हुए जरुरी वोट

बीजद के समर्थन के बाद अब एनडीए के पास जरुरी वोटों की संख्या पूरी हो गई है। जहां पहले राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए को 13 हजार वोट कम पड़ रहे थे। वहीं अब यह आंकड़ा इसके पार चला गया है। पहले एनडीए 5,26,420 वोट थे। जबकि बीजद की  तरफ से इस बात का इंतजार किया जा रहा था कि किसे उम्मीदवार बनाया जा रहा है। जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि राष्ट्रपति पद के लिए एक दलित महिला को चुना गया है। एनडीए की तरफ बीजद का वोट चला गया। बीजद के पास फिलहाल 31,700 वोट्स हैं। जिसे जोड़ने पर एनडीए की कुल वोट की संख्या 563,825 हो गई है। जो कि जरुरी वोटों से लगभग 23 हजार अधिक है। वहीं माना जा रहा है कि अगर YSRCP (43,500 वोट्स) भी एनडीए कैंडिडेट को समर्थन दे सकता है। 

यशवंत सिन्हा की उम्मीदें खत्म

बीजद के समर्थन के साथ ही विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा की सारी उम्मीदें टूट गई है। अटल सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रहे श्री सिन्हा को कल विपक्षी पार्टियों ने अपना उम्मीदवार बनाया था। 

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आगामी 18 जुलाई को वोटिंग की जानी है और 29 जून तक नॉमिनेशन किया जाना है।


Suggested News