बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा, सासाराम और भागलपुर में एनडीए उम्मीदवारों का रहा जलवा, मोतिहारी में निर्दलीय महेश्वर सिंह ने मारी बाजी

दरभंगा, सासाराम और भागलपुर में एनडीए उम्मीदवारों का रहा जलवा, मोतिहारी में निर्दलीय महेश्वर सिंह ने मारी बाजी

SASARAM : कैमूर-रोहतास से बिहार विधान परिषद् के स्थानीय प्राधिकार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी के संतोष कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के कृष्ण कुमार सिंह को 684 मतों के अंतर से पराजित किया है। संतोष कुमार सिंह को कुल 3052 मत मिले, जबकि राजद के कृष्ण कुमार सिंह को मात्र 2368 मत प्राप्त हुए। सासाराम के श्री शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय तकिया के प्रांगण में आयोजित मतगणना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ अपने नेता का स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान चुनाव जीतने के बाद संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की जीत है। पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी तथा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार किया है। मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताया है। इसके लिए उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जीत के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया।


वहीँ भागलपुर बाँका एमएलसी चुनाव की मतगणना सम्पन्न हो गयी। एनडीए से जदयू के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुमार को करारी शिकस्त दी है। मतगणना केंद्र से काफी उत्साहित होकर निकले। विजय कुमार ने बताया की उन्हें लगभग 3500 से 4000 मत प्राप्त हुए। हालांकि ये नहीं बताया गया कि कितने वोटों से विपक्ष को हराया है। प्रथम वरीयता से ही हम आगे रहे। जीत का श्रेय नेता नीतीश कुमार का विश्वास है।

उधर पूर्वी चंपारण में हुए बिहार विधान परिषद् के स्थानीय प्राधिकार कोटे के चुनाव में 217 वोट से महेश्वर सिंह जीत गए है। वहीँ हार के बाद राजद उम्मीदवार बबलू देव ने कहा की वे भीतरघात के शिकार हुए हैं। हालाँकि उन्होंने कहा की जनप्रतिनिधियों के जनादेश का स्वागत करता हूं। वहीँ दरभंगा में एनडीए समर्थित सुनील चौधरी को जहाँ 2012 मत मिले हैं। वहीँ राजद समर्थित उम्मीदवार को 1737 को मिले। इस तरह सुनील चौधरी ने 275 मतों से अपने प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी। 

सासाराम से राजू, भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप, मोतिहारी से हिमांशु और दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट  

Suggested News