बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

3 मार्च को होनेवाली रैली को लेकर एनडीए की संयुक्त प्रेस-वार्ता-नेताओं ने कहा अभूतपूर्व होगी यह संकल्प रैली

3 मार्च को होनेवाली रैली को लेकर एनडीए की संयुक्त प्रेस-वार्ता-नेताओं ने कहा अभूतपूर्व होगी यह संकल्प रैली

PATNA : 3 मार्च को पटना में एनडीए की ओर से संकल्प रैली का आयोजन होने जा रहा है। इस रैली में पीएम मोदी भी शिरकत करने वाले हैं। रैली को सफल बनाने के लिए एनडीए के तीनों प्रमुख घटक दल बीजेपी, जदयू और लोजपा ने एड़ी चोटी एक कर रखा है। इसी कड़ी में आज तीनों दलों ने एक संयुक्त प्रेस-वार्ता का आयोजन किया। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस मीडिया से मुखातिब हुए। 

इस मौके पर जदूय के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि 3 मार्च की संकल्प रैली ऐतिहासिक रैली होगी। इस रैली में एनडीए की एकजुटता दिखेगी। उन्होंने कहा कि अभीतक पटना में जितनी भी रैली हुई है उसमें यह सबसे बड़ी होगी। सिर्फ गांधी मैदान में नही उस चाहरदीवारी के बाहर भी लोग होगे। रैली में स्वतःस्फूर्त ही लोग आएंगे। 

वहीं उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि संकट में ही नेतृत्व का परिचय होता है, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व से दिया है। 

वहीं लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि रैली में जनता आगे और नेता पीछे होंगे। गांधी मैदान से दो तीन गुना लोग सड़कों पर होंगे। पारस ने कहा कि आगामी चुनाव में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी और देश का अगला पीएम भी मोदी ही होंगे। यह बात 3 मार्च की रैली में ही साफ हो जायेगा।  

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि नए और सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए 3 मार्च की संकल्प रैली है। यह रैली पटना में हुए अबतक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है। वहीं उन्होंने पाकिस्तान के साथ वर्तमान तनाव के बीच रैली को लेकर विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे सवाल पर कहा कि यह रैली 2 महीना पहले ही घोषित की गई थी। जब इस रैली को लेकर आमलोगों के बीच कोई सवाल नहीं है वे पीएम को आशीर्वाद देने आने के लिए स्वंय तैयार हैं तो फिर दूसरों को क्यों चिंता हो रही है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News