कटिहार में जदयू प्रत्याशी की जीत को लेकर एनडीए के नेताओं ने दिखाया दम, चिराग और मांझी सहित कई नेताओं ने की पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील

कटिहार में जदयू प्रत्याशी की जीत को लेकर एनडीए के नेताओं ने

KATIHAR : कटिहार लोकसभा क्षेत्र के मनिहारी विधानसभा के रेलवे मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष   चिराग पासवान ,जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा  और बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

नेताओं ने एनडीए के जेडीयू प्रत्याशी दुलाल चंद गोस्वामी के पक्ष में वोट डाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की सभी मतदाताओं से अपील की। वही चिराग पासवान और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी पर जमकर हमला करते हुए महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। 

बताते चलें की कटिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आगामी 26 अप्रैल को चुनाव कराये जायेंगे। जहाँ एनडीए के प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी तारिक अनवर से हैं। इसी कड़ी में एनडीए के उम्मीदवार की जीत को लेकर नेताओं ने लोगों से अपील की है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट