बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल पहुंचेंगी पटना, भाजपा की अपील- राजद और लेफ्ट पार्टियां दें समर्थन

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल पहुंचेंगी पटना, भाजपा की अपील- राजद और लेफ्ट पार्टियां दें समर्थन

पटना. एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल पटना आएगी। वह यहां बिहार के सीएम और भाजपा नेता से मुलाकात करेगी। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के मंत्री और भाजपा नेता जीवेश कुमार मिश्रा ने कहा कि एनडीए ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद। वहीं राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू सोमवार को झारखंड पहुंची है। यहां रांची में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति की एनडीए उमीदवार द्रौपदी मुर्मू कल पटना पहुंचेगी। वे विशेष विमान से कल 10 बजे पटना आएगी। यहां से बिरसा मुंडा स्मारक जाएगी। साथ ही पटना के होटल मौर्या में एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगी और फिर वो विशेष विमान से वापस लौट जाएगी। 

उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू 1997 में बीजेपी से जुड़ी थी। दो -दो बार ओडिशा से विधायक चुनी गयी हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी दल की बहुत सारी महिलाएं भी इनके समर्थन में हैं। एनडीए की उमीदवार को लगभग सबका समर्थन है। उन्होंने कहा कि राजद के तेजस्वी और कॉम्यूनिस्ट पार्टी से भी अपील करते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें।

रांची पहुंची द्रौपदी मुर्मू

रांची एयरपोर्ट पर बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भव्य और पारांपारिक तरीके से झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। यहां से द्रौपती मुर्मू रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में पहुंची। यहां वे सांसदों-विधायकों के साथ बैठक करेगी। इस दौरान वे अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी। द्रौपदी मुर्मू झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से भी मुलाकात कर सकती है। साथ ही शिबू सोरेन से राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन की अपील कर सकती है।

Suggested News