बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत की दूसरी सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा का घोड़ाकटोरा में सीएम नीतीश ने किया अनावरण

भारत की दूसरी सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा का घोड़ाकटोरा में सीएम नीतीश ने किया अनावरण

RAJGIR : सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को   राजगीर  के पास घोड़ा कटोरा डैम में देश की दूसरी सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया। बुद्ध की यह प्रतिमा ध्यान चक्र की मुद्रा में है। प्रतिमा की ऊंचाई 70 फीट है। झील के बीच में यह प्रतिमा बनायी गयी है। इसको बनाने में 547 दिन लगे हैं। बोध गया के बाद इस प्रतिमा का देश में दूसरा स्थान है। इसके बाद पर्यटन स्थल घोड़ा कटोरा की भव्यता और बढ़ गयी है। 

2009 में बनी थी घोड़कटोरा को पर्यटन स्थल बनाने की योजना

घोड़ा कटोरा ऐतिहासिक स्थल तो था लेकिन पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर नहीं था। मान्यता है कि मगध सम्राट जरासंध का यहां अस्तबल था। इसी के आधार पर इसे घोड़ाकटोरा कहा जाता है।   2009 में राजगीर यात्र के दौरान नीतीश कुमार यहां घूमते-घूमते पैदल आये थे। तभी उन्होंने घोड़ा कटोरा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनायी थी। 

2011 में मुख्यमंत्री ने इसको पर्यटक स्थल घोषित किया। 2016 से बुद्ध की प्रतिमा का निर्माण शुरू हुआ था। घोड़ाकटोरा, राजगीर से साढ़े किलोमीटर दूर है। यह इको पर्यटक स्थल है। यह पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ एक मनोरम स्थान है। प्रतिमा के अनावरण के बाद यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। बौद्ध समुदाय के लिए यह आस्था  का बड़ा केन्द्र है। 

Suggested News