बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मदद की दरकारः अयांश के लिए आगे आए ज्ञान निकेतन ग्रुप सहित अन्य, लगातार क्राउड फंडिंग से कर रहे सहायता, आप भी दें योगदान...

मदद की दरकारः अयांश के लिए आगे आए ज्ञान निकेतन ग्रुप सहित अन्य, लगातार क्राउड फंडिंग से कर रहे सहायता, आप भी दें योगदान...

PATNA: पटना के 10 महीने के अयांश को कुछ वक्त पहले तक कोई नहीं जानता था। हालांकि बीते एक महीने से उसके घर के बाहर मीडिया सहित कई छोटी-बड़ी हस्तियों का तांता लगा रहता है। यहां जानने वाली बात है कि इसके पीछे की वजह क्या है? दरअसल अयांश स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी टाइप 1 बीमारी से ग्रसित है। यह बेहद की गंभीर बीमारी है, जो विरले ही किसी को होती है। इसके इलाज के लिए ZOLGANSMA नाम के एक इंजेक्शन की जरूरत है। उसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। 

10 माह का यह मासूम, जिसने अभी तक ठीक से दुनिया भी नहीं है, उसके पास वक्त बेहद कम है। 2 महीने के अंदर उसे यह दवा ना मिली तो उसकी जान जा सकती है। अयांश की जान बचाने को बिहार के कोने-कोने से लोग मदद कर रहे हैं। क्राउड फंडिंग के जरिये पैसे जुटाए जा रहे हैं। आम से लेकर खास लोग सभी उसकी मदद को आगे आ रहे हैं। 

ज्ञान निकेतन के ट्रस्टी ने की मदद

इसी दौरान ज्ञान निकेतन ग्रुप्स ऑफ स्कूल एंड कॉलेज के ट्रस्टी और अधिवक्ता सायान कुणाल आयांश के घर पहुंचे। अयांश के पिता आलोक सिंह को उन्होंने 50 हजार रुपये देकर मदद की। साथ ही आने वाले 2-3 दिनों में और 50 हजार देने की बात कही है। उन्होंने अयांश के माता-पिता को हौसाल दिया और हिम्मत बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर मासूम अयांश को बचाना है।वहीं अयांश के माता-पिता ने भी उनका तहे दिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे बिहार और पटना के लोग रोज़ मदद ख़ातिर उन तक पहुंच रहे हैं, उससे उन्हें खूब हिम्मत मिल रही है। साथ ही उनका विश्वास यकीन में तब्दील हो रहा है कि सबकी दुआओं से अयांश को बीमारी से निजात मिल जाएगी।

अयांश के लिए चाहिए 16 करोड़ का एक इंजेक्शन

दुर्लभ बीमारी से जंग लड़ रहे दस माह के अयांश सिंह को 16 करोड़ के एक इंजेक्शन की जरूरत है। इतनी बड़ी रकम को लेकर अयांश के परिजन का चैन छिन गया है। 16 करोड़ के इंजेक्शन की व्यवस्था करने को लेकर क्राउ डफंडिंग का सहारा लेते हुए लोगों से मदद की अपील की है। परिवार ने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री से भी मदद की अपील की है। रूपसपुर थाना क्षेत्र के रूकनपुरा निवासी आलोक सिंह और नेहा सिंह के 10 माह के बेटे अयांश सिंह को दुर्लभ बीमारी है। जिसका नाम है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (एसएमए)। इसके इलाज के लिए इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपए है। इस बीमारी में बच्चे के शरीर का अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है। यह बीमारी लाखों में एक बच्चे को होती है।


Suggested News