बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विजयदशमी के शुभ अवसर पर करेंगी चुनावी शंखनाद, मोकामा में रावण दहन समारोह में शामिल होकर मांगेंगी जनसमर्थन

पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विजयदशमी के शुभ अवसर पर करेंगी चुनावी शंखनाद, मोकामा में रावण दहन समारोह में शामिल होकर मांगेंगी जनसमर्थन

पटना. पूर्व राजद विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विजयदशमी के दिन मोकामा में चुनावी शंखनाद कर रही हैं। नीलम नीलम देवी बुधवार को मोकामा में आयोजित रावण दहन समारोह में शामिल होंगी। उनका यह आगमन मोकामा उप चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वह आज मोकामा के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर देवी दुर्गा का दर्शन करेंगी और पूजा अर्चना कर जन समर्थन मांगेंगी। साथ ही रावण दहन समारोह में भी नीलम देवी का शामिल होना उनकी चुनावी रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है।

मोकामा में वर्ष 1980 से आयोजित हो रहे रावण दहन समारोह में प्रतिवर्ष हजारों लोग शामिल होते हैं। ऐसे में लाखों लोगों की भीड़ के सामने नीलम देवी आज अपने चुनाव अभियान का सांकेतिक रूप से ऐलान कर रही है। महागठबंधन की ओर से राजद ने नीलम देवी को मोकामा से उम्मीदवार बनाया है। यह उप चुनाव नवंबर में होगा।

बता दें कि अनंत सिंह वर्ष 2005 से विधायक थे, लेकिन घर से एके-47 मिलने के मामले में कोट द्वारा 10 वर्ष की सजा सुनाए जाने के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई। इसके बाद राजद ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया है।

Suggested News