बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेपाल के गृह राज्यमंत्री और वन मंत्री पहुंचे कोशी बराज, बढ़ते जलस्तर की ली जानकारी

नेपाल के गृह राज्यमंत्री और वन मंत्री पहुंचे कोशी बराज, बढ़ते जलस्तर की ली जानकारी

NEWS4NATION DESK : कोसी बराज में बढ़ते जलस्तर और नेपाल के कई इलाकों में बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए  नेपाल के गृह राज्य मंत्री हितमत कार्की और भू संरक्षण सह वनमंत्री जगदीश कुसियेत आज कोशी बराज के कंट्रोल रूम पहुंचे। 

दोनो मंत्रियों ने मौके पर मौजूद सहायक अभियंता लाला प्रसाद से कोसी नदी के जलस्तर, गेटों की स्थिति, वर्तमान समय मे गेटो का संचालन, नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव और नहरों की स्थिति की जानकारी ली। एसडीओ लाला प्रसाद ने नदी के जलस्तर, गेटों की स्थिति आदि से अवगत कराया। 

नेपाल के गृह राज्य मंत्री हितमत कार्की और वन मंत्री जगदीश कुसियेत ने बताया कि पिछली बार वर्ष 2008 में एक लाख 62 हजार के जलस्तर से कुसहा बांध टूट गया था। इस साल जलस्तर तीन लाख से अधिक हो गया है। इतनी भारी मात्रा में जलस्तर का होना बड़ी चिंता का विषय है। 

उन्होंने कहा कि कोसी बराज में हमारा एक वार्ड अवस्थित है और यहां भी चारो ओर से पानी बढ़ा हुआ है। बैराज में पानी अधिक बढ़ा हुआ है जिससे सुनसरी जिले के कई गांव में पानी चला गया है। बैराज भी डुबने की स्थिति में है। पहले जो बांध टूटा इसलिए हमलोग डरे हुए हैं। 

इस मौके पर भारी संख्या में नेपाल एपीएफ के अधिकारी व जवान समेत कोसी बराज के सहायक अभियंता लाला प्रसाद, कनीय अभियंता अरबिंद कुमार, संजय कुमार मौजूद थे।

Suggested News